बोरवेल से निकाले गए राहुल से सीएम भूपेश ने की मुलाकात, कहा- सरकार पढ़ाई की व्यवस्था करेगी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाले गए राहुल से अस्पताल जाकर मुलाकात की। उन्होंने राहुल से मुलाकात का वीडियो शेयर कर लिखा, "चिकित्सकों की टीम उसकी अच्छे से देखभाल कर रही है...उसका इलाज...पढ़ाई का इंतज़ाम सरकार करेगी।" राहुल को 104 घंटों के बचाव अभियान के बाद बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया था।