बोर्डिंग पास बदलकर 2 विदेशी नागरिकों ने मुंबई एयरपोर्ट से की अलग-अलग देशों की यात्रा
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट से एक श्रीलंकाई और एक जर्मन नागरिक ने अपने बोर्डिंग पास अदल-बदलकर क्रमश: लंदन और काठमांडू की यात्रा की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने एयरपोर्ट के शौचालय में अपने बोर्डिंग पास बदले थे। पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी, जालसाज़ी और आपराधिक साज़िश रचने का केस दर्ज किया है।