बोर्डिंग स्कूल में महिला कर्मचारी ने मेरा यौन शोषण किया था: प्रिंसेस डायना के भाई अर्ल
दिवंगत प्रिंसेस डायना के छोटे भाई अर्ल स्पेंसर ने अपने संस्मरण में बताया है कि बोर्डिंग स्कूल में एक महिला कर्मचारी ने उनका और दूसरे लड़कों का डॉरमेंट्री में यौन शोषण किया था। उन्होंने बताया कि यह तब शुरू हुआ जब उनकी उम्र 11 साल थी। अर्ल ने बताया कि स्कूल के अन्य कर्मचारी उन्हें मारते भी थे।