बोला था न बंदे में है दम: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ के.एल. राहुल की मैच जिताऊ पारी पर हरभजन
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 75*(91) रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले के.एल. राहुल की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया, "बोला था न बंदे में है दम।" दरअसल, कुछ समय पहले टेस्ट टीम में राहुल की जगह पर सवाल उठने पर हरभजन ने राहुल के समर्थन में बयान दिया था।