बोल्सोनारो ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को दी चुनौती, लूला से मिली थी हार
ब्राज़ील के निवर्तमान राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव को चुनौती दी है और चुनाव प्राधिकरण से देश की अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर डाले गए मतों को रद्द करने की मांग की है। चुनाव में बोल्सोनारो वामपंथी नेता लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा से हारे थे। बोल्सोनारो की हार पर उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किए थे।