बोहरा मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु डॉक्टर सैफुद्दीन बने जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के चांसलर

बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का चांसलर चुना गया है। डॉक्टर सैफुद्दीन 14 मार्च 2023 से अगले पांच साल तक यूनिवर्सिटी के चांसलर रहेंगे। गौरतलब है, डॉक्टर सैफुद्दीन 2014 से दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय के प्रमुख हैं और उन्हें दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुसलमानों की सूची में शामिल किया गया था।

Load More