ब्यूटी पार्लर में किया गया दुल्हन का खराब मेकअप, एमपी में ब्यूटीशियन के खिलाफ केस दर्ज
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में दुल्हन का खराब मेकअप होने को लेकर परिवार ने एक ब्यूटीशियन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बकौल परिवार, ब्यूटीशियन ने शादी वाले दिन कहा कि वह शहर में नहीं है और उसकी जूनियर ने मेकअप खराब कर दिया। शिकायत के अनुसार, पार्लर स्टाफ ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और ब्यूटीशियन ने फोन पर धमकियां दीं।