'ब्रह्मास्त्र' के बाद निर्माताओं का भरोसा मुझपर से उठ गया है: डायलॉग राइटर हुसैन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' के डायलॉग राइटर हुसैन दलाल ने बताया कि फिल्म के डायलॉग्स को ट्रोल किए जाने के बाद उनका आत्मविश्वास डगमगा गया था। उन्होंने 'सीएनएन न्यूज़18' से बातचीत में बताया, "मैंने तो पिछले कुछ महीनों में मनोबल खोया ही है, दूसरे निर्माताओं का भी अब मुझसे भरोसा उठ गया है।"

Load More