'ब्रह्मास्त्र' में ऐसे गाने हैं जिन्हें मैंने आलिया से भी छुपाया है: निर्देशक अयान मुखर्जी
'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा कि फिल्म में ऐसे गाने हैं जो अभिनेत्री आलिया भट्ट से भी छिपे हुए हैं। इंस्टाग्राम लाइव सेशन में एक फैन ने अयान से पूछा कि उनकी फिल्म में कितने गाने हैं। इस पर उन्होंने कहा, "मैं इस समय इसका खुलासा नहीं करना चाहूंगा...ऐसे गाने हैं जिन्हें मैंने आलिया से भी छुपाया है।"