ब्राज़ील की मशहूर 'क्राइस्ट द रिडीमर' स्टैच्यू पर गिरती बिजली की तस्वीर हुई वायरल
रियो डी जेनेरियो (ब्राज़ील) स्थित मशहूर 'क्राइस्ट द रिडीमर' स्टैच्यू के ऊपर बिजली गिरने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। यह तस्वीर फर्नांडो ब्रागा नामक शख्स ने 10 फरवरी को खींची थी। एक यूज़र ने कमेंट किया, "(पर्वत की) चोटी पर होने के कारण ऐसा बार-बार होता है लेकिन उसी समय पर तस्वीर खींच लेना खुशकिस्मती है।"