ब्राज़ील में अमेज़न नदी में 1 हफ्ते के भीतर मृत तैरती हुई मिलीं 120 डॉलफिन, तस्वीरें आईं सामने
ब्राज़ील में अमेज़न नदी में बीते एक हफ्ते के भीतर मृत तैरती हुई 120 से अधिक डॉलफिन मिली हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि डॉलफिन्स की मौत का कारण सूखा और नदी के पानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचना है। हाल ही में अमेज़न नदी में पानी में ऑक्सीजन की कमी से हज़ारों मछलियों की मौत हुई है।