ब्राज़ील में कोविड-19 से दर्ज हुई 7,00,000वीं मौत, विश्व में दूसरे स्थान पर
ब्राज़ील में मंगलवार को कोविड-19 से 7,00,000वीं मौत दर्ज हुई। अमेरिका के बाद कोविड-19 से दर्ज होने वाली मौतों में ब्राज़ील दूसरे स्थान पर है। ब्राज़ीलियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वर्तमान में हर हेल्थ केयर यूनिट पर वैक्सीन उपलब्ध है और यह उन परिवारों की ज़िंदगी बदल सकता था जिन्होंने महामारी में अपनों को खोया है।