ब्राज़ील में क्रैश हुआ छोटा प्लेन, उसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत
ब्राज़ील के अमेज़न वर्षावन में शनिवार को एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया और उसमें सवार 2 क्रू मेंबर समेत सभी 14 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान अमेज़ोनास राज्य के मनाउस शहर से उड़ा था और भारी बारिश के बीच लैंडिंग की कोशिश के समय क्रैश हुआ। विमान के यात्री मछली पकड़ने जा रहे थे।