ब्राज़ील में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हुई, 756 हुए घायल व 143 लापता
दक्षिण ब्राज़ील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 756 लोग घायल हुए हैं और 143 लोग लापता हैं। तूफान से कुल 19,47,372 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 70,863 लोगों को सुरक्षाबलों व बचावकर्मियों ने बचाया।