ब्राज़ील में दंगों के बीच पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो फ्लोरिडा के अस्पताल में भर्ती हुए
ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को पेट दर्द की शिकायत के कारण फ्लोरिडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेयर की पत्नी मिशेल बोल्सोनारो ने इंस्टाग्राम पर कहा कि 2018 में चुनाव प्रचार में चाकू से हमले में घायल होने के बाद से जेयर को आंतों में तकलीफ है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।