ब्राज़ीलियाई राष्ट्रपति के सहयोगी ने अरेस्ट से बचने के लिए पुलिस पर फेंके ग्रेनेड, 2 घायल
ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के सहयोगी हुबेर्तो जेफ्रसन ने रियो डी जेनेरियो में उन्हें गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मियों पर रविवार को ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में घायल हुए दो पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया। सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने चीफ जस्टिस का अपमान करने पर जेफ्रसन को हिरासत में लेने का आदेश दिया था।