ब्राज़ील के फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद क्रोएशियाई खिलाड़ी के बेटे ने नेमार को दी सांत्वना

क्रोएशिया के खिलाफ हारकर ब्राज़ील के फीफा विश्व कप 2022 से बाहर होने के बाद क्रोएशिया के मिडफील्डर इवान पेरिसिच के बेटे ने ब्राज़ील के फॉरवर्ड नेमार को सांत्वना दी। पेरिसिच का बेटा नेमार की ओर बढ़ता दिखा जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दूर रखने की कोशिश की। नेमार ने उसे मिलने की अनुमति दी और गले से लगा लिया।

Load More