ब्राज़ील के राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट और कांग्रेस में घुसे बोल्सोनारो के हज़ारों समर्थक
ब्राज़ील के धुर दक्षिणपंथी पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के हज़ारों समर्थक नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा के खिलाफ रविवार को कांग्रेस, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुस गए। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और पुलिस के साथ उनकी झड़प की तस्वीरें सामने आई हैं। गौरतलब है, बोल्सोनारो ने अक्टूबर में हुए चुनावों में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।