ब्राज़ील में इस साल अब तक मिले डेंगू के 5 लाख से अधिक मरीज़, पिछले साल से 4 गुना अधिक
ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इस साल अब तक देशभर में डेंगू के 5,12,000 मरीज़ मिले हैं जो पिछले साल के मुकाबले चार गुना अधिक हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इस साल जनवरी में पिछले साल की जनवरी से ज़्यादा मामले मिले हैं। बकौल मंत्रालय, इस साल अब तक डेंगू से 75 लोगों की मौत हुई है।