ब्राज़ील में बाढ़ की वजह से कम-से-कम 100 लोगों की हुई मौत, 1 लाख घर क्षतिग्रस्त
दक्षिण ब्राज़ील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कम-से-कम 100 लोगों की मौत हो गई है और करीब 1 लाख घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, बाढ़ से लगभग 1.45 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग 2 लाख लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हुए हैं।