ब्रिक्स में शामिल हुए मिस्र, यूएई समेत 5 देश, भारत ने कहा- तहेदिल से स्वागत है
ब्रिक्स में 5 नए देश (मिस्त्र, ईरान, यूएई, सऊदी अरब व इथियोपिया) शामिल हुए हैं और इन देशों के प्रतिनिधियों ने रूस की ओर से सोमवार को आयोजित की गई ब्रिक्स की बैठक में हिस्सा लिया। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया, "भारत ब्रिक्स में शामिल हुए नए सदस्यों का तहेदिल से स्वागत करता है।"