ब्रिक्स समिट में सुरक्षाकर्मियों ने शी जिनपिंग के पीछे चल रहे उनके सहयोगी को दबोचा
जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पीछे चल रहे उनके एक सहयोगी को सुरक्षाकर्मियों ने दबोचकर हॉल में प्रवेश करने से रोक दिया और दरवाज़ा बंद कर दिया। इस घटना का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनपिंग के सहयोगी को 'संदिग्ध गतिविधियों' के चलते रोका गया।