ब्रिटनी ने सैम असगारी के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, कहा- मुझे पैनिक अटैक आया था
गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने सैम असगारी के साथ अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, "सबसे शानदार दिन! मैं सुबह इतनी घबराई हुई थी कि दोपहर 2 बजे इसने मुझे वाकई प्रभावित किया...हम शादी कर रहे हैं! मुझे पैनिक अटैक आ गया।" उन्होंने लिखा, "इतने सारे अद्भुत लोग आए...मैं अब भी शॉक में हूं।"