ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी में उनके पूर्व पति ने बाधा डालने की कोशिश की, किए गए गिरफ्तार
गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के पूर्व पति जेसन ऐलेक्ज़ेंडर को ब्रिटनी और सैम असगारी की शादी में बाधा डालने की कोशिश के बाद गिरफ्तार किया गया है। जेसन ने शादी में घुसते समय लाइव-स्ट्रीमिंग की और कहा, "मैं उनका पहला पति हूं...शादी को रोकने आया हूं।" बकौल रिपोर्ट्स, 2004 में शादी के 55 घंटे बाद ही दोनों अलग हो गए थे।