ब्रिटनी स्पीयर्स की सैम असगारी से शादी की तस्वीरें ऑनलाइन आईं सामने
अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगारी ने गुरुवार को लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में अपने घर में शादी कर ली और उनकी शादी समारोह की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। उनमें से एक तस्वीर में ब्रिटनी सफेद वर्साचे गाउन पहने दिख रही हैं। इस शादी में सेलेना गोमेज़, मडोना और पेरिस हिल्टन समेत कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं।