ब्रिटिश गायक एड शीरन ने मुंबई के स्कूल में बच्चों के साथ गाया गाना
एक कॉन्सर्ट के लिए भारत आए ब्रिटिश गायक एड शीरन ने मुंबई के एक स्कूल में बच्चों के साथ गाना गाया जिसका वीडियो सामने आया है। गायक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "भारत आकर हमेशा मज़ा आता है।" वीडियो में स्कूल के बच्चे भी एक-एक करके एड के सामने परफॉर्म करते नज़र आ रहे हैं।