ब्रिटिश पीएम के रूप में जॉनसन की जगह लेने के लिए दूसरे राउंड की वोटिंग में भी सुनक ने किया टॉप
ब्रिटेन में कंज़रवेटिव पार्टी के नेता व प्रधानमंत्री के रूप में बोरिस जॉनसन की जगह लेने के लिए गुरुवार को दूसरे राउंड की वोटिंग में भी पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक पहले स्थान पर रहे। सुनक को इस राउंड में 101 वोट मिले। वहीं, भारतीय मूल की सुएला ब्रैवरमैन को 27 वोट मिले और वह रेस से बाहर हो गईं।