ब्रिटिश पीएम के रूप में जॉनसन की जगह लेने के लिए पहले राउंड की वोटिंग में सुनक ने किया टॉप
ब्रिटेन में कंज़रवेटिव पार्टी के नेता व प्रधानमंत्री के रूप में बोरिस जॉनसन की जगह लेने के लिए हुई पहले राउंड की वोटिंग में पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक पहले स्थान पर रहे। इस राउंड में 2 लोगों के बाहर होने के बाद अब 6 उम्मीदवार बचे हैं। 5 सितंबर को नए
ब्रिटिश प्रधानमंत्री के नाम का एलान हो जाएगा।