ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को ‘पार्टीगेट’ मामले में आज अविश्वास प्रस्ताव का करना पड़ेगा सामना
1922 समिति के अध्यक्ष ग्राहम ब्रैडी ने कहा है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को 'पार्टीगेट' मामले में सोमवार शाम को कंज़रवेटिव पार्टी के सांसदों के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा। रॉयटर्स के मुताबिक, जॉनसन ने जून-2020 में डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री आवास) पर एक जन्मदिन पार्टी आयोजित की थी जब देश में कोविड-19 को लेकर सख्त लॉकडाउन लागू था।