ब्रिटिश पीएम सुनक ने इज़रायल में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिवार से की मुलाकात
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इज़रायल में हमास द्वारा बंधक बनाए गए या मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की है। सुनक ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह पीड़ित परिवार के एक सदस्य को गले लगाए दिखे। उन्होंने कहा, "बच्चे का दूर जाना माता-पिता के लिए सबसे बुरा सपना होता है...हम बंधकों की रिहाई के लिए प्रतिबद्ध हैं।"