ब्रिटिश पेट्रोलियम के सीईओ ने सहकर्मियों के साथ व्यक्तिगत संबंधों के चलते दिया इस्तीफा
ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) ने एक बयान जारी कर बताया है कि कंपनी के सीईओ बर्नार्ड लूनी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। बीपी के मुताबिक, उन्होंने सहकर्मियों के साथ व्यक्तिगत संबंधों की जानकारी को बताने में विफल रहने के चलते इस्तीफा दिया है। बकौल बीपी कंपनी, फिलहाल मुर्रे औचिनक्लोज़ बीपी के अंतरिम सीईओ का कार्यभार संभालेंगे।