ब्रिटिश राजनयिक ने शेयर किया रात में जगमगाते पटना का विमान से बनाया गया वीडियो
ब्रिटिश राजनयिक ऐंड्रयू फ्लेमिंग ने X पर रात में जगमगाते पटना का विमान से बनाया गया वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "ऊपर से जगमगाते पटना की तरह बिहार के सुंदर व स्वागत करने वाले लोग भी चमकते रहें।" जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने उनका पोस्ट शेयर कर लिखा, "प्रिय ऐंड्रयू फ्लेमिंग, हां वास्तव में यह नया बिहार है।"