ब्रिटिश-भारतीय उद्यमी मनीष तिवारी 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन' अवॉर्ड से हुए सम्मानित
ब्रिटिश-भारतीय उद्यमी एवं जातीय अल्पसंख्यक केंद्रित मार्केटिंग एजेंसी के संस्थापक मनीष तिवारी को 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर तिवारी ने कहा, "बहु सांस्कृतिक विरासत की मज़बूती के बल पर लंदन शहर आगे बढ़ रहा है और समृद्ध हो रहा है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था में आगे है।"