ब्रिटेन, अमेरिका के बाद पुर्तगाल ने देश में मंकीपॉक्स के 5 मामलों की पुष्टि की
पुर्तगाल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि देश में मंकीपॉक्स के 5 मामले मिले हैं और राजधानी लिस्बन के आसपास 15 संदिग्धों में संक्रमण की जांच हो रही है। हाल ही में अमेरिका और यूके ने अपने यहां मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि की है। इसके लक्षणों में बुखार, सर्दी लगना व शरीर पर दाने होना शामिल है।