ब्रिटेन के नए पीएम महंगाई से निपटने में अधिक काम करने में सक्षम होंगे: बोरिस जॉनसन
ब्रिटेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि महंगाई और जीवन यापन की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों पर उनके उत्तराधिकारी लोगों के लिए अधिक काम करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि वे सितंबर, अक्टूबर में इस बारे में कुछ और घोषणाएं करना चाहेंगे कि हम अगली अवधि में दिसंबर, जनवरी में क्या करेंगे।"