ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने एक इंटरव्यू में एक प्रश्न का जवाब देने से 3 बार किया इनकार
यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में 'क्या वह कभी किसी निजी स्वास्थ्य सेवा के साथ पंजीकृत थे या हैं?' सवाल का जवाब देने से तीन बार इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं कभी अपनी या अपने परिवार की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बात नहीं करूंगा।" बकौल सुनक, यह असल मुद्दों से ध्यान भटकाता है।