ब्रिटेन के पीएम और फ्रांस के राष्ट्रपति ने की लेखक सलमान रश्दी पर हुए हमले की निंदा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत में जन्मे लेखक सलमान रश्दी पर न्यूयॉर्क (अमेरिका) में हुए हमले की निंदा की है। मैक्रों ने कहा, "रश्दी ने 33-वर्षों से आज़ादी...अंधकारवाद के खिलाफ लड़ाई को मूर्त रूप दिया है...हम उनके साथ खड़े हैं।" जॉनसन ने कहा कि वह रश्दी पर हुए हमले से स्तब्ध हैं।