ब्रिटेन ने यूक्रेन को $620 मिलियन की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने का किया वादा
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच ब्रिटेन ने यूक्रेन को $620 मिलियन की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने का वादा किया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से बातचीत में कहा है कि रूस की 'क्रूर और विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं' के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा के लिए ब्रिटेन दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।