ब्रिटेन में 4 जुलाई को होंगे आम चुनाव: ब्रिटेन के पीएम सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने घोषणा की है कि ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव होंगे। सुनक ने 'X' पर लिखा, "यह समय एक स्पष्ट योजना तैयार करने की मांग करता है। लोगों को चुनाव में उसे चुनना होगा जो हमारे देश और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए साहसिक कदम उठाने के लिए तैयार है।"