ब्रिटेन में टिकटॉक पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने पर भारतीय शख्स को हुई 18 महीने की जेल
ब्रिटेन की एक अदालत ने टिकटॉक पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने पर भारतीय मूल के एक शख्स को 18 महीने जेल की सज़ा सुनाई है। शख्स ने 19 जुलाई 2022 को टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया था और 22 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बकौल पुलिस, थेम्स वैली पुलिस की जांच के बाद गिरफ्तारी हुई थी।