ब्रिटेन में दो और मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे में 5 मंत्रियों ने छोड़ा पद
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए दो और मंत्रियों जॉन ग्लैन और विक्टोरिया ऐटकिंस ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इससे पहले चिल्ड्रन ऐंड फैमिलीज़ मिनिस्टर विल क्विंस ने भी इस्तीफा दिया था। वहीं, मंगलवार को वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।