ब्रिटेन में प्रतिबंधित ड्रग्स की तस्करी करने के दोषी भारतीय शख्स को हुई 12 साल की जेल
ब्रिटेन में प्रतिबंधित ड्रग्स की तस्करी की साज़िश करने का दोषी पाए जाने पर भारतीय मूल के एक शख्स और उसके साथी को 12-12 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। दोनों मेक्सिको से एक कार्गो विमान के ज़रिए ब्रिटेन में 30 किलोग्राम कोकेन और 30 किलोग्राम ऐम्फेटैमीन की तस्करी करने वाली गैंग का हिस्सा थे।