ब्रिटेन में महिला को अगवा करने के दोषी भारतीय मूल के 3 लोगों को हुई 10-10 साल जेल की सज़ा
इंग्लैंड के लेस्टर शहर में पिछले साल एक महिला का अपहरण करने के मामले में दोषी भारतीय मूल के 3-लोगों को एक कोर्ट ने 10-10 साल जेल की सज़ा सुनाई है। लेस्टर पुलिस ने बताया कि महिला दोषियों की कार को किराए की टैक्सी समझकर उसमें बैठी थी। बकौल पुलिस, सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की पहचान की गई।