ब्रिटेन में रोज़ाना '2 से 3' बोतल लाफिंग गैस इन्हेल करने से हुई थी 24 वर्षीय छात्रा की मौत
ब्रिटेन में पिछले साल एक 24 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत रोज़ाना '2-3' बोतल लाफिंग गैस इन्हेल करने से हुई थी। अदालती कार्यवाही में छात्रा द्वारा 3 'बड़ी बोतल' नाइट्रस ऑक्साइड (लाफिंग गैस) इन्हेल करने की बात सामने आई। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था।