ब्रिटेन में शाही परेड की रिहर्सल के दौरान गर्मी के कारण 3 रॉयल गार्ड्स हुए बेहोश
लंदन (ब्रिटेन) में किंग चार्ल्स-III के जन्मदिन को लेकर शनिवार को परेड रिहर्सल के दौरान गर्मी से कम-से-कम 3 शाही गार्ड्स बेहोश हो गए। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि बेहोश हुए गार्ड्स को स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है। परेड को 'कर्नल रिव्यू' के रूप में जाना जाता है जिसकी प्रिंस विलियम समीक्षा कर रहे थे।