ब्रिटेन में सिख समुदाय के शख्स पर लगा 2 लोगों पर चाकू से हमला करने का आरोप
ब्रिटेन के पश्चिमी लंदन में सिख समुदाय के एक शख्स पर भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 2-लोगों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। आरोपी को 14 सितंबर तक हिरासत में भेजा गया है। बकौल पुलिस, कार्यक्रम में खालिस्तानी समर्थकों का झगड़ा हुआ था और मामले में एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया गया था।