ब्रिटेन में सैन्यकर्मियों के लिए 100 साल से अधिक समय बाद सिख प्रार्थना पुस्तकें हुईं जारी
'बीबीसी' के मुताबिक, ब्रिटेन में सैन्यकर्मियों के लिए 100 साल से अधिक समय बाद पहली बार सिखों की दैनिक प्रार्थना पुस्तकें 'नितनेम गुटका' जारी की गई हैं। किताबों की वापसी की मांग करने वाले ब्रिटिश आर्मी के मेजर दलजिंदर सिंह विरदी ने बीबीसी से कहा, "सिखों के लिए धर्मग्रंथ केवल शब्द नहीं हैं, वे हमारे गुरु के जीवित अवतार हैं।"