ब्रुनेई के राजकुमार ने आम लड़की से की शादी, शेयर कीं शादी व साथ में दोनों के बचपन की तस्वीर
ब्रुनेई के राजकुमार अब्दुल मतीन ने रविवार को आम लड़की अनीशा रोसना से शादी कर ली। उन्होंने शादी की तस्वीरें और अनीशा के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। अनीशा, मतीन के पिता व सुल्तान बोलकिया के प्रमुख सलाहकारों में से एक की नातिन हैं। मतीन ने लिखा, "खास दिन पर हमारे साथ रहने के लिए शुक्रिया।"