ब्रुनेई के राजकुमार मतीन कर रहे हैं आम लड़की से शादी, शेयर कीं पाउडरिंग सेरेमनी की तस्वीरें
ब्रुनेई के राजकुमार अब्दुल मतीन (32) आम लड़की अनीशा रोसना से शादी कर रहे हैं और उन्होंने शादी से पहले हुई 'पाउडरिंग सेरेमनी' की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ब्रुनेई में शादी से पहले परिवार के लोग आशीर्वाद देने के लिए दूल्हे और दुल्हन के हाथों पर पाउडर का पेस्ट लगाते हैं। यह शादी समारोह 10 दिनों तक चलेगा।