ब्रेकअप के बाद दिल्ली में लड़के ने लड़की को कई बार मारा चाकू, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
दिल्ली के आदर्श नगर में एक लड़के द्वारा ब्रेकअप के बाद एक लड़की को कई बार चाकू मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और आरोपी 2 जनवरी को गिरफ्तार हो गया था। पुलिस ने बताया कि लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की के गले, पेट व हाथों पर चोटें आई हैं।